मुरार सदर बाजार की नोपार्किंग में खड़े वाहनों को यातायात पुलिस ने उठाया, 12 टूव्हीलर और 4 कारों पर चालानी कार्यवाही की

ग्वालियर. मुरार बाजार में नोपार्किंग जोन में खड़े वाहनों को यातायात पुलिस ने डीएसपी विक्रम कनपुरिया के नेतृत्व में अभियान चला दो पहिया वाहन और कारों को उठाया है। महिलाओं के जो वाहन नोपार्किंग जोन से उठाये गये थे यातायात पुलिस ने मानवीय पहलु को ध्यान में रखते हुए मौके पर चालानी कार्यवाही करके छोड़ दिया है। यातायात पुलिस कार्यवाही से सड़के खाली खाली दिखाई देने लगी। यातायात पुलिस कार्यवाही को दुकानदारों ने सराहा है और कहा है कि इससे ग्राहकों आने में सुविधा मिलेगी।
कारों को क्रेन से उठवाया
मुरार सदर बाजार में बीच सड़क पर खड़ी 3 कारों को क्रेन से उठवा कर थाने भिजवा दिया गया है। एक कार की मौके पर ई चालानी कार्यवाही की गयी। 12 टू व्हीलर वाहनों को उठाया गया है। डीएसपी यातायात विक्रम कनपुरिया ने बताया कि इस तरह कार्यवाही साप्ताहिक रूप से की जायेगी और आवश्यकता पड़ी तो बीच में भी जा सकेगी। यातायात अभियान की इस कार्यवाही में डीएसपी विक्रम कनपुरिया, सूबेदार प्रमोद साहू, एएसआई विश्राम सिंह यादव मुरार पुलिस थाना और यातायात पुलिस के लगभग 15 जवान मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *