इनरव्हील क्लब ने 100 छात्राओं किताब कॉपी और सेनेट्री नेपकिन वितरित किये

ग्वालियर. इनरव्हील क्लब द्वारा अंर्तजिला प्रोजेक्टर के तहत 3 मार्च को मिडटाउन क्लब आगरा डिस्ट्रिक्ट-311 के साथ आगरा के सरकारी स्कूल में ग्वालियर क्लब द्वारा 100 छात्राओं के लिये स्टेशनरी दी गयी साथ ही स्कूल की 100 छात्राओं को सेन्ट्री नेपकिन वितरित की गयी इसके अलावा ‘‘गुड टच और बैड टच’’ के संबंध छात्राओं को समझाया गया।
प्रोजेक्ट के बाद आगरा मिडटाउन क्लब के सदस्यों के साथ होली सेलिब्रेशन रखा गया सभी सदस्यों ने साथ में गेम्स, हाउजी आदि खेल खेला गया क्लब आईएसओ द्वारा आगरा क्लब से फ्लैग एक्सचेंज किये गये और मित्रता का संदेश दिया गया। ग्वालियर क्लब द्वारा उपहार देकर आगरा क्लब सदस्यों का धन्यवाद किया गया।
प्रोजेक्ट चेयरमेन सुनीता जैन की सहायता से इन्टर डिस्ट्रिक्ट 311 प्रोजेक्टर किया गया एवं रजनी अग्रवाल, संगीता कोठारी, नीलम समाधिया, सुष्मिता पारख, श्वेता मिततल, गिरजा सेठ ने आगरा प्रोजेक्ट में शामिल हुई। यह जानकारी रेखा आलोक जैन के द्वारा दी गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *