होटल विनायक की किचिन में सड़ी सब्जी और फंफूद लगे फूड प्रॉडक्ट मिले
ग्वालियर. गंदगी से भरी किचिन और बद्बू मारती ग्रेवी और सड़ी हुई सब्जी परोसी जा रही थी ग्राहकों इस बात का खुलासा आज एसडीएम दीपशिखा भगत ने होटल विनायक में छापा मार कार्यवाही में सामने आई। जब होटल की किचिन में एसडीएम ने टीम के साथ अंदर जा कर देखा तो किचिन में बहुत गंदगी और सब्जियां काफी पहली की बनी हुई थी फूड प्रॉडक्ट में फंफूद लगी हुई थी। यह सारी कार्यवाही में होटल मालिक संजय गर्ग मौजूद रहें।
सब्जियां फिकवाई गयी
खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि निरूपमा शर्मा ने बताया गंदगी में फंफूद लगी सब्जियों को हमने किचिन से बाहर फिकवा दिया है और हमने 2 सैम्पल दही और 2 सैम्पल पनीर और ग्रेवी के भरे हैं। सैम्पल भरने की कार्यवाही को खाद्य सुरक्षा अधिकारी रवि शिवहरे, निरूपमा शर्मा और लोकेन्द्र सिंह की है।
किचिन में मिले
सडी हुई सब्जी, फंफूद लगे फूड प्रॉडक्ट, फंगस लगी सब्जी और पूरी किचिन में गदंगी ही गंदगी पाई गयी इस संबंध निगम एक्ट में अगर कोई कार्यवाही बनती है तो वह भी की जायेगी।
