मप्र में कमलनाथ सरकार खतरे में – कांग्रेस, बसपा व सपा विधायकों को लेकर दिल्ली पहुंची भाजपा

भोपाल मध्य प्रदेश की सियासत एक बार फिर गर्म हो गई है। दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर कहा कि भाजपा ने कांग्रेस को समर्थन दे रहे विधायकों को दिल्ली लाना शुरू कर दिया है। भाजपा ने मध्य प्रदेश के बसपा सामजवादी विधायकों को दिल्ली लाने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है। बसपा की विधायक श्रीमती राम बाई को क्या भाजपा के पूर्व मत्री भूपेन्द्र सिंह जी कल चार्टर फ्लाइट में भोपाल से दिल्ली नहीं लाये, शिवराज जी कुछ कहना चाहेंग।
विधायकों को दिल्ली लाने की प्रक्रिया प्रारंभ
आज मंगलवार को ट्वीट करते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा कि भाजपा मप्र के कांग्रेस, बसपा और समाजवादी पार्टी के विधायकों को दिल्ली लाने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है। बसपा की विधायक राम बई को क्या भाजपा के पूर्व मंत्री भूपेन्द्र सिंह जी कल चार्टर फ्लाइट में भोपाल से दिल्ली नहीं लाये। बता दें कि रामबाई भी कमलनाथ सरकार पर लगातार हीमला बोल रही है।
इससे पहले सोमवार को दिग्विजय ने भाजपा और शिवराज पर आरोप लगाते हुए कहा था कि बीजेपी जब से विपक्ष में आई है उसके बाद से नरोत्तम मिश्रा और शिवराज सिंह चौहान खुलेआम कांग्रेा विधायकों को तोड़ने में लगे हुए है। वे हमारे विधायकों को खरीदने के लिए 25 से 35 करोड़ का ऑफर दे रहे है।
बीएसपी और सपा के 2 विधायक
मध्यप्रदेश में बसपा की विधायक रामबाई को पार्टी से निलंबित कर दिया है जबकि बसपा के एक अन्य विधायक संजीव सिंह भी कमलनाथ सरकार के खिलाफ हमला बोल चुके है। वहीं, समाजवादी पार्टी के एक विधायक राजेश शुक्ला हैं। राजेश शुक्ला समाजवादी पार्टी से विधायक हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *