सोशल मीडिया पर फेसबुक, ट्वीटर, इंस्टाग्राम और यू-ट्यूब छोड़ने की सोच रहा हूं-पीएम मोदी
नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से हटना चाहते हैं उन्होंने सोमवार की रात एक चौंकाने वाला ट्वीट किया है कि सोच रहा हूं कि इस रविवार को फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्वीटर और यू-ट्यूब से हट जाऊं । इस बारे में आपको बताऊंगा । पीएम मोदी के ट्वीटर पर 53 मिलियन, फेसबुक पर 44 मिलियन, इंस्टाग्राम पर 35 और यू-ट्यूब 4.5 मिलियन से अधिक फ्लोअर हैं।
