इनकम टैक्स की छापामार कार्यवाही में 150 करोड़ रूपये के अवैध लेन देन के सबूत मिले

रायपुर/भिलाई. छत्तीसगढ़ में नेताओं, अधिकारियों और व्यापारियों पर छापा मार कार्यवाही में आयकर विभाग को 150 करोड़ रूपये के बेनामी लेन-देन के सबूत मिले हैं। केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने सोमवार को कहा है कि प्रदेश में अधिकारियों को अवैध तौर पर प्रत्येक माह बड़ी रकम दी जा रही थी। सीबीडीटी ने पिछले 5 दिनों में 25 ठिकानों पर कार्यवाही के बाद पहली बार इस संबंध में जानकारी दी।
छत्तीसगढ़ राज्य में आयकर विभाग की कार्यवाही 5वें दिन भी जारी रहीं। सोमवार की दोपहर को आयकर विभाग की टीम मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की उपसचिव सौम्या चौरसिया के भिलाई स्थित बंगले पहुंची। अधिकारियों ने सौम्या से पूछताछ की। इससे पूर्व टीम ने 28 फरवरी को भी उनके बंगले पर छापा मार कर कार्यवाही की, लेकिन 24 घंटे के बाद भी किसी के सामने नहीं आने पर विभाग ने बंगले को सील कर दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *