Uncategorized

पिछले 14 दिनों से खडा़ तिरूवनंतपुरम एयरपोर्ट पर एफ-35, 14 दिन में नहीं उड़ पाया फायटर पर कई सवाल खड़े

तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट पर खड़ा ब्रिटिश नेवी का F-35 फाइटर जेट। इसमें मिसाइलें लोडेड है।

तिरूवनंतपुरम. केरल के तिरूवनंतपुरम एयरपोर्ट पर मिसाइलों से लैस ब्रिटिश एफ-35 विमान पिछले 14 दिनों से खड़ा है। लगभग 940 करोड़ रूपये का यह एडवांस्ड फायटर जेट खुले आसमान के नीचे वर्षा, धूप और धूल झेल रहा है। भारत के प्रस्ताव के बावजूद ब्रिटेन इसे एयरपोर्ट हेंगर के भीतर नहीं ले गया। इससे कई सवाल उठ रहे हैं।
क्या है मामला
ब्रिटिश नेवी का विमानवाहक पोत ‘HMS प्रिंस ऑफ वेल्स’ 6 मई 2025 को एक नेवल एक्सरसाइज के लिए हिंद महासागर पहुंचा था। इसी पोत में 24 F-35 फाइटर जेट तैनात थे। 14 जून की रात इनमें से एक F-35 ने उड़ान भरी, उस वक्त ‘HMS प्रिंस ऑफ वेल्स’ केरल से 100 समुद्री मील यानी करीब 185 किमी दूर था। उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद भारत के रडार डेटा पर इस विमान ने इमरजेंसी ट्रांसपॉन्डर कोड SQUAWK 700 भेजा। ये एक इमरजेंसी खतरे का सिग्नल होता है, जिसे विमान एयर ट्रैफिक कंट्रोल यानी ATC को तब भेजते हैं, जब तत्काल मदद की जरूर होती है। अंग्रेजी अखबार ‘द हिंदू’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, खराब मौसम के चलते विमान ने इमरजेंसी लैंडिंग की अनुमति मांगी। केरल के तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट के एयर ट्रैफिक कंट्रोल की परमिशन के बाद रात करीब 9 बजकर 30 मिनट पर विमान ने एयरपोर्ट पर लैंडिंग की। कई अन्य मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विमान में पर्याप्त फ्यूल नहीं था। ब्रिटेन की रॉयल नेवी ने ईंधन भरने की अनुमति मांगी, जिसे भारत ने स्वीकार कर लिया। रिफ्यूलिंग के बाद विमान के हाइड्रोलिक सिस्टम में गड़बड़ी आ गई, जिस वजह से ये दोबारा उड़ान नहीं भर सका और पिछले 14 दिनों से तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट पर खुले आसमान के नीचे खड़ा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al padişahbet padişahbet giriş