प्लास्टिक मुक्त जीवाजी विश्वविद्यालय परिसर बनाने के लिये किया श्रमदान
ग्वालियर. महीने के पहले रविवार को एडीजी राजाबाबू सिंह की पहल जीवाजी विश्वविद्यालय परिसर को प्लास्टिक मुक्त बनाने के महीने पहले रविवार को जीवाजी विश्वविद्यालय परिसर में फैली हुई प्लास्टिक को मार्निंग वॉकर और जीवाजी विश्वविद्यालय की ओर से डिप्टी रजिस्टार राजीव मिश्रा, इंजीनियर राजेश नायक ने प्लास्टिक को उठाकर श्रमदान किया हैं।
इसके साथ ही सभी मार्निंग वॉकर ने सभी अपील की है कि परिसर में प्लास्टिक न फैलायें। परिसर में लगी डस्टबिन में डाले। मार्निंग वॉकर डॉ. जादौन, प्रशासन की ओर से आरआई होतमसिंह यादव और सिक्युरिटी गार्ड में प्लास्टिक उठाने में सहयोग किया हैं। आपको बता दें कि परिसर को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिये 6वीं बार अभियान चलाया गया हैं।
