तार के जाल में उलझा तेंदुआ, बेहोश कर ऑर्ब्जवेंशन में लिया
ग्वालियर/शिवपुरी. नेशनल पार्क सीमा के अंतर्गत आने वाले हातोद गांव में एक तेंदुआ तार के जाल में उलझ गया और इसकी सूचना पार्क प्रबंधन को शनिवार की सुबह मिली तो रेंजर दिनेश गोयल और वन्य प्राणी चिकित्सक डॉ. जितेन्द्र जाटव की टीम मौके पर रेस्क्ूय करने पहुंची। पहले तो देंदुए को बेहोश किया और फिर उसे वहां से निकालकर अपने ऑर्ब्जवेशन में ले लिया।
नेशनल पार्क के संचालक मोहन मीणा के अनुसार तेंदुआ को अभी उन्होंने अण्डर ऑर्जबेंशन में लिया हुआ है और उसके ठीक होने के बाद उसे वह जंगल में छोड़ देंगे। पिछले मंगलवार को तेंदुआ ने हातोद में एक गाय के बछड़े का शिकार किया था। ऐसा बताया जा रहा है कि तेंदुआ शिकार की फिराक में रात में जाल से बाहर निकलने की फिराक में थे। लेकिन वह स्वयं ही तार के जाल में फंस गया।
