जीवाजी क्लब चुनाव -अध्यक्ष पद संग्रामसिंह कदम, उपाध्यक्ष पद पुष्पेन्द्र गुप्ता, सचिव पद तरूण गोयल, सयुक्त सचिव रवि बग्गा, कोषाध्यक्ष पंकज गुप्ता विजयी हुए

ग्वालियर. जीवाजी क्लब के 5 पदों के चुनाव परिणाम आ गये हैं। जिसमें अध्यक्ष पद संग्राम सिंह कदम और रवि तिवारी आमने सामने थे जिसमें संग्रामसिंह कदम 918 वोट प्रतिद्वंदी रवि तिवारी 532 वोट मिले और 8 वोट रिजेक्ट किये गये हैं अध्यक्ष पद संग्राम सिंह कदम विजय हुए हैं। उपाध्यक्ष पद के चुनाव में पुष्पेन्द्र गुप्ता और सुरेन्द्र अग्रवाल चुनाव मैदान में थे जिसमें पुष्पेन्द्र गुप्ता 714 वोट सुरेन्द्र अग्रवाल 701 वोट मिले और 43 वोट रिजेक्ट हुए हैं। मानसेवी सचिव पद पर अजय गर्ग और तरूण गोयल चुनावी मैदान में थे अजय गर्ग को 607 वोट और तरूण गोयल को 839 वोट मिले हैं जबकि 12 वोट निरस्त हुए हैं। मानसेवी सचिव पद तरूण गोयल विजयी हुए हैं।

87849038_162236331907348_2189457500095381504_n.jpg
संयुक्त सचिव पद पर रामकुमार गोयल और रवि बग्गा आमने सामने थे जबकि रामकुमार गोयल 556 वोट रवि बग्गा को 879 वोट मिले इसमें रवि बग्गा विजयी हुए हैं। कोषाध्यक्ष पद के चुनाव में दीपक गोयल 572 और पंकज गुप्ता को 857 वोट मिले हैं। जिसमें पंकज गुप्ता निर्वाचित हुए हैं। जबकि 06 वोट निरस्त हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *