मोटरसाईकिल की किश्त वसूलने पहुंची टीम पर की फायरिंग, जान बचाकर भागी टीम

ग्वालियर. दोपहर के समय फायनेंस कंपनी की किश्त समय पर जमा नहीं करने पर कंपनी की रिकवरी टीम जब संबंधित व्यक्ति के घर रिकवरी करने के लिये पहुंची तो युवक ने पैसे देने की वजाय उन पर बन्दूक से गोली चला दी और जमकर पथराव किया। मामला शहर के जनकगंज थाना क्षेत्र के ढोलीबुआ पुल पाटनकर का बाड़ा क्षे की है। तनुष्का मोटर्स जितेन्द्र कुशवाह निवासी ढोलीबुआ का पुल ने मोटरसाईकिल खरीदी थी। जिसकी रिकवरी के लिये फायनेंस कंपनी की टीम उसके घर पहुंची थी।
क्या है पूरा मामला
शहर के पाटनकर का बाड़ा में दिनदहाड़े गोली चल गई। गोली चलाने वाले युवक ने घर की छत पर चढकऱ सडक़ रक खड़े लोगों पर गोली चलाई और पत्थर फैंके। जिसका वीडियो वायरल हो गया है। ढोलीबुआ का पुल पाटनकर का बाड़ा में रहने वाले जीतेंद्र कुशवाह ने तनुष्का मोटर्स से बाइक फायनेंस पर खरीदी थी। जिसकी समय पर किस्तें वह जमा नहीं कर रहा था। जब फायनेंस कंपनी की रिकवरी टीम उसके घर पहुंची तो उसमें और टीम में कहासुनी हो गई। बात करते.करते दोनों पक्षों के बीच हाथापाई होने लगी। जीतेद्र अपनी छत पर बंदूक लेकर चढ़ गया और टीम पर गोलियां चलाने लगा। इंटे फेंकने लगा जबाव में रिकवरी टीम ने भी जीतेंद्र पर पथराव किया। पूरे मोहल्ले में सन्नाटा फेल गया। मौके से रिकवरी टीम अपनी जान बचाकर भाग खड़ी हुई। जनकगंज पुलिस थाने की पुलिस को जानकारी मिली तो वह घटना स्थल पर पहुंची और घटना के बारे में पूरी जानकारी ली। वहीं जीतेंद्र को पुलिस ने अपनी कस्टडी में लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *