बदनापुरा में पुलिस के तलाश ऑपरेशन में लूट का फरार आरोपी और 4 संदिग्ध बच्चे मिले
ग्वालियर. लापता हो रहे बालक-बालिकाओं की तलाश में आज रविवार की सुबह ऑपरेशन तलाश शुरू हुआ किया। ऑपरेशन तलाश में लाइन से मिले एक सैकड़ा जवानों के साथ सीएसपी महाराजपुरा, डीएसपी मुख्यालय, क्राइम ब्रांच और पुरानी छावनी व जनकगंज थाना पुलिस की 5 टीमों ने अलग अलग कार्यवाही कर वहां रह रहे लोगों की जानकारी जुटाई, साथ ही एक पांच हजान रूपये का इनामी लूट का आरोपी पकड़ा है। पुलिस की टीमें यहां पर रह रहे बच्चों की पूरी जानकारी लेने के साथ ही उनके दस्तावेज भी चेक किये गये हैं।
टाज राविवार की सुबह पुलिस ने ऑपरेशन तलाश शुरू किया। ऑपरेशन में शामिल अधिकारी और पुलिस कर्मियों को सुबह पुलिस लाईन में एकत्र किया गया और यहां पर 5 टीमों में अलग अलग बांटा गया। पहली टीम का नेतृत्व सीएसपी महाराजपुरा रवि भदौरिया, दूसरी टीम का नेतृत्व डीएसपी मुख्यालय मुनीष राजौरिया, तीसरी टीम में क्राइम ब्रांच थाना दामोदर गुप्ता तथा अन्य टीमों का नेतृत्व जनकगंज थाना प्रभारी प्रीति भार्गव तथा पुरानी छावनी थाना प्रभारी राजीव गुप्ता ने किया। ऑपरेशन सुबह 7.30 बजे शुरू किया गयाजो 9.30 तक चला।
चार संदिग्ध बच्चे मिले
बच्चों की तलाश में पहुंची पुलिस टीमों ने वहां पर मिलने वाले बच्चों की जानकारी के लिये उनकी आईडी समेतअन्य दस्तावेजों की जांच की। जांच में चार बच्चों की आईडी पर पुलिस अधिकारियों को संदेह हुआ है। पुलिस अधिकारियों ने उन बच्चों की पूरी जानकारी व दस्तावेज थाने लाने की हिदायत दी हैं।
पांच हजार का इनामी बदमाश चाय पी रहा था
पुलिस टीम जब बदनापुरा गांव में पहुंची तो एक युवक दरवाजे पर चाय पीता मिला। जो पुलिस को देखते ही अन्दर की ओर भागा। युवक को भागते देखकर पुलिस जवानों ने उसका पीछा कर पकड़ा और पूछताछ की तो उसने अपना नाम शक्ति केसिया पुत्र तुलसीराम बताया। जब उसकी पड़ताल की तो पता चला िकवह लूट के मामले में फरार चल रहा था और उस पर 5 हजार रूपये का इनामी थाि। इसका पता चलते ही पुलिस ने आरोपी को दबोचकर थाने पहुंचाया।
