दिल्ली के गोकुलपुरी के नाले से एक और शव मिला

नई दिल्ली. दिल्ली में हुई हिंसा मे मृतकों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। अब जानकारी मिल रही है कि हिंसाग्रस्त उत्तर पूर्वी दिल्ली के गोकुलपुरी इलाके से एक और शव मिला है। आज सुबह ही इस इलाके के भागीरथ विहार नाले से एक शव निकाला गया था। बताया जा रहा है कि दूसरा शव भी इसी नाले में मिला है इसी के साथ दिल्ली दंगों में मारे गए लोगों की संख्या 44 पहुंच गई है।
दिल्ली में हुए दंगों के बाद से अभी भी कई लोग लापता है। लापता लोगों के परिजन उन्हें ढूंढने के लिए उनकी तस्वीरें लेकर दरबदर भटक रहे है। फिलहाल 200 से ज्यादा लोगों का अस्पतालों में इलाज जारी है ऐसे में मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है।
दिल्ली पुलिस मूक दर्शक बनी रही
दिल्ली में दंगाईयों ने चुन-चुन कर कोचिंग इंस्टीट्यूट और स्कूल को निशाना बनाया। उधर दिल्ली हिंसा को लेकर भारत के कुछ प्रमुख पूर्व पुलिस अधिकारियों ने राय व्यक्त करते हुए माना है कि इसी सप्ताह अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पहली आधिकारिक भारत यात्रा के दौरान राष्ट्रीय राजधानी में हुई खूनी सांप्रदायिक हिंसा के दौरान दिल्ली पुलिस मूक दर्शक बनी रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *