शाहीन बाग में धारा 144 लागू, पैरामिलिट्री की 12 कंपनियां अब दिल्ली पुलिस के 1 हजार जवान तैनात

नई दिल्ली. शाहीनबाग में धारा 144 लागू होने के बाद यह सवाल पूछा जा रहा है कि क्या यहा चल रहा सीएए और एनआरसी विरोध प्रदर्शन खत्म होने वाला है। जानकारी के अनुसार मामला सुप्रीम कोर्ट में इसलिए पुलिस कोई सख्त कार्रवाई नहीं कर सकती है हालांकि प्रदर्शनकारियों को समझाने की कोशिश जारी है।
हिंदूसेना ने अपना प्रदर्शन रद्द किया
रविवार को दिल्ली पुलिस ने शाहीनबाग में धारा 144 लागू कर दी थी। पुलिस का कहना था कि हिंदूसेना और अन्य संगठन ने 1 मार्च को शहीन बाग में प्रदर्शन की घोषणा की थी हालांकि हिंदूसेना ने अपना प्रदर्शन रद्द कर दिया लेकिन पुलिस एतिहातन सुरक्षा के पूरे इंतजाम किए है। शाहीनबाग में पैरामिलिट्री की 12 कंपनियां और दिल्ली पुलिस के 1 हजार जवान तैनात है।
शाहीनबाग में जारी सीएए-एनआरसी विरोधी प्रदर्शन देश भर में चर्चा का विषय बना हुआ है। शाहीन बाग के आंदोलन के बाद देश के कई शहरों में भी ऐसे ही प्रदर्शन हुए। शाहीन बाग का मसला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया। इससे पहले 26 फरवरी को शहीन बाग में सड़क खुलवाने के मामले पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई थी इस मौके पर सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली हिंसा पर भी बात की थी। सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि शाहीन बाग वाली याचिका पर सुनवाई के लिए माहौल ठीक नहीं है फिलहाल सुनवाई टालना सही रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *