खेल दिवस पर नगर निगम द्वारा तैराकी एवं बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन

ग्वालियर- हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्म दिवस राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर नगर निगम ग्वालियर द्वारा आयोजित जिला स्तरीय (महिला एवं पुरुष) बॉक्सिंग प्रतियोगिता तथा जिला स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता के समापन अवसर पर महापौर डॉक्टर शोभा सतीश सिंह सिकरवार ने प्रतियोगिता के विजेता, उप विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष हरिपाल, पार्षद अनिल सांखला, अपर आयुक्त मुनीष सिंह सिकरवार, उपायुक्त एवं नोडल अधिकारी खेल सतपाल सिंह चौहान उपस्थित रहे।
तरण पुष्कर एवं एकलव्य खेल परिसर में आयोजित खेल प्रतियोगिताओं के समापन के अवसर पर अपर आयुक्त, खेल विभाग एवं नोडल अधिकारी, खेल सत्यपाल सिंह चौहान के द्वारा स्वागत किया गया। कार्यक्रम में सहा. खेल अधिकारी अयोध्या शरण शर्मा एवं सहा. नोडल अधिकारी, खेल उपस्थित रहे।
तैराकी खेल प्रतियोगिता में 50 मीटर फ्रीस्टाइल बॉयज अंडर – 8 में पोथीरेड्डी मेधांश रेड्डी विजेता एवं दुष्यंत सोडा उपविजेता रहे। 50 मीटर फ्रीस्टाइल गर्ल्स अण्डर – 8 में धैर्य साहू विजेता एवं काव्या गुप्ता उपविजेता रहे। 50 मीटर फ्रीस्टाइल बॉयज अण्डर – 09 में गौरांग तिवारी विजेता एवं सौम्य उपविजेता रहे। 50 मीटर फ्री स्टाईल गर्ल्स अण्डर – 09 में सान्वी शर्मा विजेता एवं अविष्का अग्रवाल उपविजेता रहे। 50 मीटर फ्री स्टाईल बॉयज अण्डर – 11 में प्रियवृत्त सिंह विजेता एवं रूद्र सिंह उपविजेता रहे। 50 मीटर फ्रीस्टाइल गर्ल्स अण्डर – 11 में हृदया विजेता एवं मिंगड्रेन उपविजेता रहे। 50 मीटर फ्री स्टाईल बॉयज अण्डर – 14 में ग्रन्थ आगीचा विजेता एवं देवराज सिंह उपविजेता रहे। 50 मीटर फ्री स्टाईल गर्ल्स अण्डर – 14 में आर्णा अग्रवाल विजेता एवं रोशनी केश उपविजेता रहे।
बॉक्सिंग प्रतियोगिता में 33-35 कि.ग्रा. में मिराज प्रजापति विजेता एवं दीपक अनुरोगी उपविजेता रहे। 35-37 कि.ग्रा. में ऋषभ अनुरागी विजेता एवं रूद्र शर्मा उपविजेता रहे। 49-52 कि.ग्रा. में प्रिंस यादव विजेता एवं अर्जुन तिवारी उपविजेता रहे। 55-58 कि.ग्रा. में निमित्त पाठक विजेता एवं देवांश शर्मा उपविजेता रहे। 58-61 कि.ग्रा. में देवांश यादव विजेता एवं परम यादव उपविजेता रहे। 67-70 कि.ग्रा. में अनूप सोराने विजेता एवं यश बाथम उपविजेता रहे। 44-46 कि.ग्रा. (जूनियर वर्ग) रितिक सती विजेता एवं लक्ष्मण बाथम उपविजेता रहे। 31-33 कि.ग्रा. (सबजूनियर) वैष्णवी पाल विजेता एवं नन्दनी बाथम उपविजेता रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *