VISM कॉलेज में बॉलीबॉल प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

ग्वालियर .VISM ग्रुप ऑफ स्ट्डीज में मैजर ध्यानचंद की जंयती के उपलक्ष्य में एवं राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर कॉलेज लेवल वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें कुल 04 टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता की शुरूआत मैजर ध्यानचंद के छायाचित्र पर माल्यार्पण से हुई। इसके पश्चात् प्रतियोगिता में मुख्यअतिथि के रूप में उपस्थित VISM ग्रुप ऑफ स्ट्डीज़ के चेयरमैन डॉ. सुनील राठौर ने खिलाडियों से हाथ मिलाकर उनका परिचय लिया एवं उनका उत्साहवर्धन किया। सर्वप्रथम पहला मैच GNM  तृतीय वर्ष एवं बीएससी नर्सिंग तृतीय वर्ष के बीच खेला गया जिसमें बीएससी नर्सिंग तृतीय वर्ष विजयी रहा। दूसरा मैच बीएससी नर्सिंग चतुर्थ वर्ष एवं पैरामेडीकल प्रथम वर्ष के बीच खेला गया जिसमें बीएससी नर्सिंग चतुर्थ वर्ष विजयी रहा। प्रतियोगिता का फाईनल मैच बीएससी नर्सिंग चतुर्थ एवं बीएससी नर्सिंग तृतीय वर्ष के बीच खेला गया जिसमें बीएससी नर्सिंग चतुर्थ वर्ष विजयी रहा। मैचो के दौरान दर्शकों का उत्साह देखते ही बन रहा था।
मुख्य अतिथि डॉ. सुनील राठौर ने उपस्थित छात्र-छात्राओं को बताया कि आज मैजर ध्यानचंद की जंयती के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जा रहा है। यह हमारा सौभाग्य है कि हमने भारत की जन्मभूमि पर जन्म लिया है जिसमें मैजर ध्यानचंद जैसे खिलाडियों ने जन्म लिया। उनके हॉकी के प्रति आत्मसमर्पण की वजह से ही उनको हॉकी का जादूगर कहा जाता था। विद्यार्थी भी अपने जीवन में अगर अपना लक्ष्य तय करके लक्ष्य पर पूर्ण रूप से समर्पित हो जाए वह अपने लक्ष्य को अवश्य प्राप्त करेगें। आज कल के विद्यार्थी हर समय मोबाईल पर ऑनलाईन रहते है जिसके कारण छोटी उम्र में उनको बीमारीयाँ घेर रही है। जीवन में खेलो का काफी महत्व है। पढाई के साथ-साथ विद्यार्थियों को खेलों में भी रूचि रखनी चाहिए जिससे उनका शारीरिक विकास हो सकें। विजेता टीमों को अतिथियों द्वारा प्रमाण पत्र व स्मृति चिन्ह दिये गए। इस मौके पर संस्थान की चेयरपर्सन श्रीमती सरोज राठौर, ग्रुप निदेशक डॉ. प्रज्ञा सिंह, समस्त महाविद्यालयों के प्राचार्यगण सहित स्टॉफ व छात्र-छात्राऐं मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *