पुलिस -नक्सली एनकाउंटर -3 नक्सली महिलाओं को मार गिराया

नारायणपुर. छत्तीसगढ़ में एनकाउंटर में 3 वर्दीधारी महिला नक्सली को सुरक्षाबलों ने मार गिराया है। नारायणपुर और कांकेर सीमा पर अबूझमाड़ इलाके में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच एनकाउंटर चल रहा है। सुबह 8 बजे दोनों ओर से लगातार गोलीबारी चल रही है। डीआरजी-एसटीएफ-बीएसएफ की संयुक्त टीम नक्सल विरोधी अभियान के तहत सर्चिंग ऑपरेशन पर निकली थी। मौके पर नक्सलियों के होने की खबर टीम को मिली थी। इसके बाद पुलिस जवानों ने नक्सलियों को चारों तरफ से घेर लिया है।
हादसे का शिकार हुए जवान
इधर, बीजापुर जिले में डीआरजी में तैनात सहायक उपनिरीक्षक तेलम चमरू 39, और बस्तर फायटर का आरक्षक उदयकुमार पटवा बुधवार की रात बाइक से सर्चिंग कर रहे थे। इस बीच मिरतुर क्षेत्र के ग्राम बेचापाल के पास सड़क हादस का शिकार हो गये। दोनों को गंभीर चोटें आयी है।
नक्सल सामग्री भी मिली
सुबह से नारायणपुर-कांकेर बॉर्डर पर रुक-रुक कर फायरिंग हो रही है। फिलहाल सर्च अभियान जारी है। अभी तक 3 वर्दीधारी और हथियार बंद महिला नक्सलियों का शव बरामद किया गया हैl वहीं मौके से भारी मात्रा में हथियार सहित नक्सल सामग्री भी बरामद हुई हैl सभी जवान भी सुरक्षित हैं। जवानों के लौटने के बाद पूरी जानकारी मिल पाएगी।
इलाज के दौरान ASI की मौत
सहायक उपनिरीक्षक चमरू तैलम की दंतेवाड़ा अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। उनका पार्थिव शरीर जिला हॉस्पिटल दंतेवाड़ा में है l पार्थिव शरीर को बीजापुर पुलिस लाइन के लिए रवाना किया जाएगा l जबकि, घायल आरक्षक उदय कुमार की स्थिति सामान्य है। उसका जगदलपुर मेडिकल कॉलेज डिमरापाल में इलाज चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *