रीजनल कांक्लेव में कोई उद्योग नहीं आया, इनकम टैक्स पेयर के पैसे की बर्बादी-जयवर्धन सिंह

ग्वालियर. गुरूवार की दोपहर को एक दिवसीय प्रवास पर एमपी के पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह पहुंचे थे। जहां उन्होंने भाजपा की इंवेस्ट मीट को लेकर निशाना साधते हुए कहा कि इनकम टैक्स पेयर के पैसों हवा में उड़ा रहे है। पहले भाजपा यह बतायें कि 18 वर्षो में उनकी सरकार ने एमपी में कितने उद्योग स्थापित किये हैं। आज एमपी के मालनपुर, मंडीदीप और पीथमपुर जैसे औद्योगिक क्षेत्र, एनएफएल गुना, बीना रिफायनरी सभी कांग्रेस की देन है। यह सच्चाई है कि भाजपा सरकार ने एमपी में एक भी बड़ा उद्योग नहीं लगाया है।
बीजेपी ने कांग्रेस विधायकों को छल-कपट से खरीदा था
वहीं, जयवर्धन ने कहा है कि विजयपुर में होने वाले उपचुनाव को लेकर कांग्रेस की बैठक ली है। बीजेपी ने छल कपट और सौदेबाजी करके एक विधायक को खरीदा है। जनता भी इस बार बीजेपी को कड़ा संदेश देने का मन बना लिया है। जिसके बाद भाजपा के नेता कांग्रेस विधायकों खरीदने का सपना नहीं देखेंगे। जयवर्धन ने कहा है कि ग्वालियर-चंबल क्षेत्र में विधायक, पूर्व विधायक सभी अपना दायित्व निभायेंगे और विजयपुर विधानसभा के चुनाव में दिन-रात मेहनत करके कांग्रेस को जिताने का काम करेंगे।
विजयपुर में होने वाले उपचुनाव को लेकर थी बैठक
वहीं, जयवर्धन सिंह विजयपुर में होने वाले उपचुनाव को लेकर कांग्रेस के पदाधिकारियों, विधायक और पूर्व विधायक की बैठक ली है। इस बैठक में विजयपुर में होने वाले उपचुनाव का मुद्दा था। बैठक में जयवर्धन के सामने सभी कांग्रेसियों ने विजयपुर में कांग्रेस पार्टी को जीत दिलाने का संकल्प लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *