MP के शिवपुरी में जेट-रॉकेट-मिसाइल लांचर को एनर्जी देने वाला फ्यूल, अडाणी ग्रुप ने शिवपुरी को ही क्यों चुना है
ग्वालियर. एमपी से भरी अब मिसाइल जेट और रॉकेट लांचर को एनर्जी मिलेगी। शिवपुरी में अडाणी ग्रुप 2500 करोड़ रूपये की लागत से िडफेंस यूनिट लगाने जा रहा है। इसमें विमानों में उपयोग होने वाला प्रोपेलेंट (फ्यूल केमीकल) बनाया जायेगा। प्रोपेंलेंट एक तरह का फ्यूल होता जो एनर्जी जनरेट कर विमान को आगे बढ़ाने का काम करता है। इस डिफेंस यूनिट से 5 हजार लोगों को रोजगार मिलेगा। ग्वालियर में बुधवार को हुई रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव में अडाणी पोटर््स के एमडी करण अडाणी ने 3500 करोड़ इंवेस्ट करने का प्रस्ताव रखा। इसमें गुना में 500 करोड़ की सीमेंट ग्राइडिंग यूनि और बदरवास में 500 करोड की महिला बेस्ट फैक्ट्री लगाने की बात कहीं। बदरवास में बनी जैकेट की दुनियाभर में सप्लाई होगी।
क्या होता है प्रोपेलेंट
जीवाजी यूनिवर्सिटी से रिटायर्ड प्रोफेसर डीडी अग्रवाल बताते हैं, ‘ प्रोपेलेंट एक तरह का केमिकल है, जो फ्यूल की तरह होता है। यह मिसाइल, रॉकेट लाॅन्चर, जेट को चलाने के लिए एनर्जी जनरेट करता है।प्रोपेलेंट क्या होता है और शिवपुरी को ही क्यों यूनिट लगाने के लिये चुना गया है। ‘प्रोपेलेंट’ को जलाने या इसके विघटन (डिसोल्यूशन) से गैस पैदा होती है, जो किसी भी जेट, रॉकेट लॉन्चर को आगे ले जाने के लिए एनर्जी देती है। कुछ अन्य प्राेपेलेंट केमिकल होते हैं, जिनको तेजी से वाष्पीकृत (वैपोराइज्ड) करने से फोर्स या एनर्जी मिलती है। यूनिट का उद्देश्य भारत को रक्षा उत्पादों के मामले में आत्मनिर्भर बनाना और आयातक से निर्यातक देश के रूप में स्थापित करना है।’ करण अडाणी ने बताया कि प्रोपेलेंट प्रॉडक्टशन यूनिट “आत्मनिर्भर भारत” मिशन के तहत स्थापित की जा रही है।
