स्टेमलेटिक्स फैस्ट- समापन समारोह बेस्ट स्कूल इन स्टेमलेटिक्स – सिंधिया कन्या विद्यालय

ग्वालियर -सिंधिया कन्या विद्यालय में दो दिवसीय समारोह स्टेमलेटिक्स फैस्ट का भव्य समापन हुआ। बेस्ट स्कूल इन स्टेमलेटिक्स – सिंधिया कन्या विद्यालय विजयी रहा। इस फैस्ट में प्रसिद्ध मेजबान टीम सिंधिया कन्या विद्यालय सहित 10 अन्य विद्यालय क्रमशः एकेडमिक वर्ल्ड स्कूल, छत्तीसगढ़; के.सी पब्लिक स्कूल, जम्मू; लॉरेंस स्कूल, लवडेल; द मान स्कूल, दिल्ली; पाइनग्रोव स्कूल, धरमपुर; वेल्हम बॉयज़ स्कूल, देहरादून; महारानी गायत्री देवी गर्ल्स स्कूल, जयपुर; विद्या देवी जिंदल स्कूल, हिसार; द सिंधिया स्कूल, और ए.एम.आई शिशुमंदिर, ग्वालियर ने भाग लिया। यह समारोह सिंधिया कन्या विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती निशी मिश्रा की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में गणमान्य अतिथि के रूप में डॉ. सचिन गुप्ता तथा डॉ. भूमि गुप्ता उपस्थित थे। इस कार्यक्रम में रेंचो लैब्स-आई.एच.एफ.सी, आई.आई.टी दिल्ली के पांच सदस्य क्रमशः अनुराग सिंह, धनंजय रावत, कृतिक भाटिया, कुणाल शर्मा, प्रणव आनंद उपस्थित थे।
समापन समारोह में सिंधिया कन्या विद्यालय की 6 छात्राओं क्रमशः आस्था सिंह, अनन्या गुर्जर, अंशमिता छेत्री, सताक्षी अग्रवाल, सिद्धि बडोनिया, जिग्मित घूने ने वेस्टर्न डांस ‘बीट्स ऑफ चेंज’ की भव्य प्रस्तुति दी। ‘बीट्स ऑफ चेंज’ नृत्य में पश्चिमी संस्कृति को दर्शाया। इसमें छात्राओं ने शानदार नृत्यकला, वेशभूषा, आकर्षक मेकअप और तकनीकी कौशल में अपनी विशेषज्ञता का परिचय दिया। मीडिया प्रभारी, श्रीमती वैशाली श्रीवास्तव
बेस्ट स्कूल इन स्टेमलेटिक्स – सिंधिया कन्या विद्यालय
रनर अप – वेल्हम बॉयज़ स्कूल, देहरादून, 1. एल्गोरिदम अनोमली प्रतियोगिता, प्रथम -लॉरेंस स्कूल, लवडेल, रनर अप – वेल्हम बॉयज़ स्कूल, देहरादून, सर्टिफिकेट ऑफ एप्रिशिएशन-महारानी गायत्री देवी गर्ल्स स्कूल, जयपुर,
2. टेक्नोवेट प्रतियोगिता
प्रथम – सिंधिया कन्या विद्यालय, रनर अप – वेल्हम बॉयज़ स्कूल, देहरादून, सर्टिफिकेट ऑफ एप्रिशिएशन-विद्या देवी जिंदल स्कूल, हिसार
3. मैथलेटिक्स क्विज
प्रथम -सिंधिया कन्या विद्यालय, रनर अप – विद्या देवी जिंदल स्कूल, हिसार, सर्टिफिकेट ऑफ एप्रिशिएशन-महारानी गायत्री देवी गर्ल्स स्कूल, जयपुर
4. ऑब्स्टेकल रोबोट प्रतियोगिता
प्रथम -सिंधिया कन्या विद्यालय,रनर अप – पाइनग्रोव स्कूल, सोलन, सर्टिफिकेट ऑफ एप्रिशिएशन- के.सी पब्लिक स्कूल, जम्मू और ए.एम.आई शिशुमंदिर, ग्वालियर
5. कैसल रन प्रतियोगिता
प्रथम -एकेडमिक वर्ल्ड स्कूल, छत्तीसगढ़, रनर अप – द मान स्कूल, दिल्ली, सर्टिफिकेट ऑफ एप्रिशिएशन- सिंधिया कन्या विद्यालय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *