कुपवाड़ा में 3 आतंकी मार गिराये, राजौरी में सर्च ऑपरेशन जारी

कुपवाड़ा. जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा में सेना ने 3 आतंकियों को मार गिराया है। इनमें 2 माछिल और एक तंगधार में मारा गया। अभी मारे गये आतंकियों के शव बरामद नहीं हुए हे। सेना ने बताया है कि माछिल और तंगधार में 28-29 की देर रात खराब मौसम के बीच संदिग्ध गतिविधि देखी गयी। इसके बाद यहां सेना और पुलिस ने सर्चिंग शुरू की। इस बीच एनकाउंटर शुरू हो गया, दोनों जगह अभी भी सर्चिंग जारी है।
तीसरा सर्च ऑपरेशन राजौरी में चल रहा है। यहां बुधवार को 2 से 3 आतंकियों के छिपे होने की खबर मिली थी। अधिकारियों ने बताया कि 28 अगस्त की रात 9.30 बजे गांव खेरी मोहरा लाठी और दांधचल इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया था। तलाशी के दौरान देर रात लगभग 11.45 बजे आतंतिकयों और सुरक्षाबलों के बीच गोलीबारी हुई।
