जम्मू कश्मीर में सेना के 2 कैप्टन सहित 4 जवान शहीद

राजौरी. जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले में गुरूवार की सुबह सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हो गयी। इस बीच सेना के 2 कैप्टन सहित 4 जवान शहीद हो गये। जम्मू कश्मीर पुलिस के अनुसार आज सुबह 9 बजे सेना को आतंकियों के छिपे होने की खबर मिली थीं इसके बाद सर्च ऑपरेशन चलाया गया। मुठभेड़ में सेना 2 कैप्टन शहीद हो गये है। पुलिस ने बताया है कि घटनास्थल पर 2 आतंकवादी फंसे हुए थे। सर्च ऑपरेशन के बीच धर्मशाल के बाजीमल इलाके में आतंकवादियों और सुरक्षाबलोंके बीच मुठभेड़ शुरू हो गयी। अधिकारियों ने बताया कि गोलीबारी में 2 अधिकारी 2 जवान शहीद हो गये।
सर्च ऑपरेशन में सेना के राष्ट्रीय राइफल्स के जवानों के साथ पैराट्रूपर्स भी शामिल हुए। लेकिन आतंकी घात लगाकर बैठे थे। जैसे ही सेना उन आतंकियों के पास पहुंची। वैसे ही आतंकियों की तरफ से सेना पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू हो गयी। इसमें सेना के 2 कैप्टन रैंक के अधिकारी और एक जावान शहीद हो गये। सेना का एक जवान भी घायल हो गया था।घायल जवान को उपचार के लिये उधमपुर ले जाया गया था।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *