ग्वालियर में कांग्रेस नेत्री से मारपीट, सड़क पर लात-घूसों, डंडों से पीटा

ग्वालियर. पुरानी रंजिश के चलते तीन नकाबपोश युवक-युवती ने महिला कांग्रेस नेत्री के साथ मारपीट कर दी। इसका VIDEO सोशल मीडिया पर सामने आया है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि युवक लाठी-डंडों और युवती ने लात-घूसों से बेरहमी से कांग्रेस नेत्री के साथ मारपीट की है। कांग्रेस नेत्री के साथ हुई मारपीट कि यह पूरी घटना दाे दिन पहले की है। घटना स्थल शिंदे की छावनी होने पर इंदरगंज थाना में शिकायत की गई है। हमला करने वालों में कांग्रेस नेता सहित तीन पर FIR दर्ज की गई है।
ऐसे समझिए पूरा मामला
बता दें कि ग्वालियर के इंदरगंज थाना क्षेत्र स्थित शिंदे की छावनी इलाके में महिला कांग्रेस नेत्री कल्पना सेंगर रहती हैं। कांग्रेस नेत्री शनिवार को अपने घर पर थी तभी नकाबपोश दो युवक और एक युवती उनके घर पहुंचे और उन पर हमला कर दिया। तीनों हमलावरों ने कांग्रेस नेत्री को बीच सड़क पर लात-घूंसों और डंडों से मारपीट कर दी। कांग्रेस नेत्री कुछ समझ पाती उससे पहले ही मारपीट करने वाले तीनों हमलावर वहां से फरार हो गए। इस हमले के दौरान कांग्रेस नेत्री घायल हो गई थीं, जिसे परिजन तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। फिलहाल पुलिस ने कांग्रेस नेत्री की शिकायत पर कांग्रेस नेता हरिओम शर्मा सहित तीन हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *