जम्मू-कश्मीर में भाजपा की तीसरी लिस्ट में 29 नाम

जम्मू कश्मीर. विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने मंगलवार (27 अगस्त) को उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी की है। इसमें 19 नाम हैं। पार्टी ने पहली लिस्ट में 15 और दूसरी लिस्ट में एक नाम घोषित किया था। देविंदर सिंह राणा नगरोटा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। श्रीमाता वैष्णों देवी सीट से कैंडिडेट बदला गया है। 26 अगस्त को भाजपा ने कैंडिडेट्स की 3 लिस्ट जारी की थी। इसमें 3 फेज के 44 कैंडिडेट्स के नाम थे, लेकिन इसे थोड़ी ही देर में डिलीट कर दिया गया था। पहली लिस्ट के आते ही जम्मू भाजपा दफ्तर में कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन शुरू हो गया था।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि पार्टी ने पैराशूट प्रत्याशी उतार दिए हैं। इसके बाद प्रदेश भाजपा अध्यक्ष रविंद्र रैना अपने केबिन में चले गए और दरवाजा बंद कर लिया था। बात हाईकमान तक पहुंची थी। पहली लिस्ट जारी होने के 2 घंटे बाद 12 बजे एक और लिस्ट आई, इसमें सिर्फ फर्स्ट फेज के 15 कैंडिडेट्स के नाम थे। इसके बाद 2 बजकर 45 मिनट पर एक और लिस्ट आई। इसमें सिर्फ एक नाम था। कोंकरनाग से चौधरी रोशन हुसैन के नाम की घोषणा की गई। जम्मू-कश्मीर की 90 सीटों के लिए 18 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच 3 चरणों में मतदान होंगे। नतीजे 4 अक्टूबर 2024 को आएंगे। जीत के लिए बहुमत का आंकड़ा 46 है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *