कोटेश्वर मंदिर पहुंच ज्योतिरादित्य सिंधिया ने की पूजा अर्चना, यूपीएस पर बोले सिंधिया-हिमाचल कर्नाटक में ओल्ड पेंशन स्कीम लागू करके दिखाये
ग्वालियर. सोमवार को जन्माष्टमी के अवसर पर केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने विपक्ष को यूनिफाइड पेंशन स्कीम (यूपीएस) ओल्ड पेंशन स्कीम पर आड़े हाथो लिया है। ज्योतिरादित्य सिंधिया का कहना है कि विपक्ष और विपक्ष के पूर्व अध्यक्ष चिल्ला रहे हैं, लेकिन मैं उनको बोलना चाहूंगा कि बोलना चिल्लाना बन्द करें और काम करें। जनता बोलने वाली नहीं काम करने वाली सरकार चाहती है। पीएम ने हाल ही में यूपीएस लांच की है। इसको लेकर विपक्ष हंगामा कर रहा है। केन्द्रीय मंत्री ने कहा है कि कर्नाटक और हिमाचल प्रदेश में तो विपक्ष की सरकार है वहां विपक्ष के घोषणा पत्र में ओपीएस मेंशन है फिर वहां क्यों डर रहे हैं। वहां लागू करें। यही विपक्ष के साथ परेशानी है बोलती है पर काम नहीं करती है।
एक दिवसीय दौरे पर है सिंधिया
सोमवार को एक दिवसीय दौरे पर आये ज्योतिरादित्य सिंधिया का एयरपोर्ट पर भाजपा कार्यकर्त्ताओं ने भव्य स्वागत किया। केन्द्रीय मंत्री सिंधिया ने सभी को जन्माष्टमी की शुभकामनायें दी। इसके बाद ग्वालियर के प्राचीन व चर्चित कोटेश्वर मंदिर पहुंचकर भगवार श्रीकृष्ण की पूजा अर्चना की है। ग्वालियर में कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर यादव समाज के चल समारोह में भी केन्द्रीय मंत्री सिंधिया शामिल होंगे। पहलीबार होगा जब किसी समाज के चल समारोह में सिंधिया शामिल होगें। केन्द्रीय मंत्री सिंधिया ने कहा है कि रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव में अब 48 घंटे ही बचे हैं। इसके पहले हमारी जूम मीट एप् पर सीएम के साथ चर्चा हुई है। सीएम स्वयं ग्वालियर आये थे।
