CM योगी बोले-बंटेंगे तो कटेंगे, बांग्लादेश वाली गलती यहां न हो, आगरा में गरजे सीएम

आगरा. यूपी के आगरा में वीर दुर्गादास राठौर की प्रतिमा का अनावरण करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि राष्ट्र से बढ़कर कुछ नहीं हो सकता है। राष्ट्र तब सशक्त रहेगा। जब हम एक रहेंगे-कैक रहेंगे। बटेंगे तो कटेंगे, सीएम योगी ने कहा है कि बांग्लादेश वाली गलतियां यहां नहीं होनी चाहिये। एक रहेंगे तो नेक रहेंगे और सुरक्षित रहेंगे।
मुख्यमंत्री ने इस बीच मुगल बादशाह औरंगजेब को दुष्ट बताते हुए कहा है कि उसका संबंध भी इसी आगरा से था। उन्होंने कहा इसी आगरा में छपपति शिवाजी महाराज ने औरंगजेब की सत्ता को चुनौती दी थी और उससे कहा था कि तुम चूहे की तरह तड़पते रह जाओंगे। लेकिन हिन्दुस्तान पर तुझे कब्जा तो नहीं करने देंगे। राजस्थान में उस वक्त इस मोर्चा को संभाल रहे थे। जोधपुर के नरेश जसवंत सिंह के महत्वपूर्ण सेनापति थे वह दुर्गादास राठौड़ थे। कई बार प्रयास किया औरंगजेब ने जोधपुर कर कब्जा करने का, लेकिन सफल नहीं हो पाये क्योंकि जहां दुर्गादास जैसे वीर हों। वहां ऐसा कर पाना संभव नहीं है।
CM ने दोहराए PM मोदी के संकल्प
इस दौरान सीएम योगी ने प्रधानमंत्री मोदी के पांच संकल्प भी दोहराए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि गुलामी के प्रतीकों को समाप्त करेंगे। अपने वीरों और सैनिकों का सम्मान करेंगे। एकता और एकात्मता के लिए कार्य करेंगे। किसी को भी समाज में विद्वेष फैलाने की छूट नहीं देंगे। जाति, क्षेत्र, भाषा के नाम पर तमाम अन्य वादों के आधार पर बांटने वालों से सावधान करेंगे. अपने नागरिक कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए भारत को दुनिया की सबसे बड़ी ताकत के रूप में स्थापित करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *