मुख्य मार्ग से हटाया अस्थाई अतिक्रमण

ग्वालियर — नगर निगम के मदाखलत अमले द्वारा सुगम यातायात एवं नागरिकों की सुविधा के लिए निरंतर अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जा रही है। मदाखलत अधिकारी शैलेन्द्र चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि निगमायुक्त के निर्देशानुसार शहर में सुगम यातायात हो इसके लिए प्रतिदिन यातायात में बाधक अतिक्रमण को हटाने की कार्यवाही की जा रही है। जिसके तहत मयूर मार्केट थाटीपुर मुरार पर खड़े यातायात मे बाधक हाथ ठेलो एवं अन्य अस्थाई अतिक्रमण को हटवाया गया। साथ ही सामान इत्यादि जप्त कर मदाखलत कार्यालय हुरावली रोड़ डी.बी. सिटी के सामने स्थित कार्यालय पर रखवाया गया। उक्त कार्यवाही मे सहायक अतिक्रमण निरोधक अधिकारी, मदाखलत निरीक्षक श्रीकान्त सेन सहित दल (पूर्व) मौजूद रहा।

गोले का मन्दिर से एयरपोर्ट तिराहा भिण्ड रोड ग्वालियर तक मुख्य मार्गो के दोनो ओर यातायात मे बाधक हाथ ठेलो, दुकानदारो की दुकानो के बाहर सडक/फ़ुटपाथ पर रखे स्टैन्ड बोर्डो, काउन्टरो, टेबलो, मारबलो, ड्र्मो, पानी की टन्कियो सहित अन्य अस्थाई अतिक्रमण को हटवाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *