DGP ने थाना महाराजपुरा का किया औचक निरीक्षण 

ग्वालियर। सुधीर कुमार सक्सेना द्वारा ग्वालियर शहर के महाराजपुरा थाने का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान डीजीपी द्वारा थाने में रोजनामचा, मालखाना, हवालात, विवेचना डायरी, संमस-वारंट रजिस्टर, अपराध रजिस्टर, महिला हेल्प डेस्क, सीसीटीएनएस व्यवस्था आदि का बारीकी से निरीक्षण करने के साथ पुलिस अधिकारियों से चर्चा की और थाने विवेचकों से विवेचना के दौरान होने वाली व्यावहारिक परेशानी के बारे में जानकारी ली और थाना परिसर में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधारोपण भी किया। निरीक्षण के समय आईजी अरबिंद सक्सेना, एसपी धर्मवीर सिंह एएसपी शियाज केएम, सीएसपी नागेन्द्रसिंह सिकरबार, टीआई महाराजपुरा आदि पुलिस बल भी मौजूद था।
महाराजपुरा थाने के औचक निरीक्षण के दौरान हवालात को चेक किया गया और उसके बाद थाने में लगे हुए सीसीटीव्ही कैमरों की व्यवस्था का अवलोकन किया। तदुपरान्त डीजीपी द्वारा थाने के विवेचक कक्ष का निरीक्षण किया और महिला हेल्प डेस्क द्वारा की जा रही कार्यवाही के संबंध में विस्तृत जानकारी लेते हुए रिकॉर्ड संधारण को देखा गया तथा थाने में सीसीटीएनएस द्वारा की जा रही कार्यवाही के संबंध में जानकारी प्राप्त की। डीजीपी द्वारा थाने में उपस्थित विवेचकों से नये कानून के संबंध में चर्चा की और आने वाली परेशानियों के बारे में जानकारी प्राप्त की गई। इस अवसर पर डीजीपी द्वारा संमस वारण्ट की ई-प्रक्रिया के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की और इसके प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिये।
औचक निरीक्षण के दौरान डीजीपी द्वारा सीसीटीएनएस पर ऑनलाइन एफआईआर की ताजा स्थिति को भी देखा और विवेचकों को विवेचना स्वयं कम्प्यूटर में डालने को कहा। डीजीपी द्वारा थाने में उपस्थित अधिकारी व कर्मचारियों की व्यवहारिक परेशानियों को ध्यान से सुना। उसके बाद डीजीपी द्वारा उपस्थित वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से विस्तृत चर्चा कर काम-काज की समीक्षा की। थाने के   निरीक्षण के उपरान्त डीजीपी द्वारा थाना महाराजपुरा परिसर में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधारोपण किया गया और सभी को पौधारोपण करने के लिये प्रेरित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *