Newsराजनीतिराज्य

जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा दतिया पहुंच कर पीताम्बरा पीठ में की विशेष पूजा अर्चना कर जम्मू रवाना

दतिया. जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा रविवार को दतिया पहुंचे। यहां दतिया एयरपोर्ट पर उप राज्यपाल के सम्मान में गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया। वहीं, पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने उपराज्यपाल मनोज सिन्हा को पुष्प् गुच्छ देकर उनका स्वागत किया और इसके बाद वह पीताम्बरा पीठ पहुंचे और मां बगुलामुखी की पूजा अर्चना कर वन खंडेश्वर महादेव का जलाभिषेक किया।
मां पीताम्बरा पीठ पर की विशेष पूजा अर्चना
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा पीताम्बरा पीठ में विशेष पूजा के लिये पहुंचे। यहां उन्होंने मां बगुलामुखी मैया की विशेष पूजा अर्चन करते हुए आर्शीवाद लिया और इसके बाद उन्होंने मंदिर में ही वन खंडेश्वर महादेव जी का जलाभिषेक भी किया। यहां मंदिर के पुजारियों द्वारा राज्यपाल से विशेष पूजा करवाई गयी।
पाल विशेष विमान से पहुंचे दतिया
जम्मू कश्मीर के उप राज्य पाल मनोज सिन्हा विशेष विमान से सुबह करीब 11 बजे दतिया एयर पोर्ट पहुंचे थे। दतिया पहुंचते ही एयरपोर्ट पर कलेक्टर संदीप मकीन और एसपी वीरेंद्र मिश्रा ने राज्यपाल की अगवानी की। राज्यपाल के सम्मान में गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया। वहीं पूर्व गृह मंत्री पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया।
पूजा के बाद वापस जम्मू कश्मीर के लिए रवाना
राज्यपाल मनोज सिन्हा ने मां पीतांबरा मंदिर में विशेष पूजा अर्चना की। पूजा करने के बाद वे वापस एयर पोर्ट पहुंचे। जहां से वे विशेष विमान से वापस जम्मू कश्मीर के लिए रवाना हो गए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *