Newsराजनीतिराष्ट्रीय

हेलिकाप्टर हुआ क्रैश, पायलट समेत 3 यात्री जख्मी

पूणे. पौड इलाके में शनिवार को एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया, हेलीकॉप्टर मुंबई से हैदराबाद जा रहा था। इसमें पायलट और 3 यात्री सवार थे। हेलिकाप्टर क्रैश में पायलट घायल हुए हे। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाकी 3 लोगों को ज्यादा चोट नहीं आई है। पूणे रूरल पुलिस के सुपरिंटेंडेंट पंकज देशमुख ने बताया कि हेलिकाप्टर मुंबई की ग्लोबल वेक्ट्रा हेलिकॉर्प कंपनी का था। ऐसी आशंका है कि हेलिकाप्टर तकनीकी खराबी की वजह से क्रैश हुआ। क्रैश होने की वजह भारी वर्षा होना बताया गया है।
हेलिकाप्टर का नाम एडब्ल्यू 139 और पायलट का नाम कैप्टन आनंद है। जबकि तीनों यात्रियों की पहचान धीर भाटिया, अमरदीप सिंह और एसपी राम के तौर पर हुई है।

देखिए हादसे की तस्वीरें…

ग्लोबल वेक्ट्रा हेलिकॉर्प कंपनी का हेलिकॉप्टर AW 139 पुणे के पौड गांव के पास क्रैश हुआ।
ग्लोबल वेक्ट्रा हेलिकॉर्प कंपनी का हेलिकॉप्टर AW 139 पुणे के पौड गांव के पास क्रैश हुआ।
हादसा होते ही गांववाले मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।
हादसा होते ही गांववाले मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।
क्रैश में हेलिकॉप्टर झाड़ियों के पास आकर गिरा और बुरी तरह डैमेज हो गया।
क्रैश में हेलिकॉप्टर झाड़ियों के पास आकर गिरा और बुरी तरह डैमेज हो गया।
हेलिकॉप्टर का सारा सामान घटनास्थल पर बिखरा पड़ा हुआ है।
हेलिकॉप्टर का सारा सामान घटनास्थल पर बिखरा पड़ा हुआ है।
हादसे के बाद गांववालों ने चारों लोगों को हेलिकॉप्टर से बाहर निकाला। पायलट को अस्पताल ले जाया गया।
हादसे के बाद गांववालों ने चारों लोगों को हेलिकॉप्टर से बाहर निकाला। पायलट को अस्पताल ले जाया गया।
हेलिकॉप्टर से रेस्क्यू होने के बाद पायलट और तीनों यात्री घटनास्थल पर लेटे हुए।
हेलिकॉप्टर से रेस्क्यू होने के बाद पायलट और तीनों यात्री घटनास्थल पर लेटे हुए।
लोगों ने खटिया पर लिटाकर घायलों का रेस्क्यू किया।
लोगों ने खटिया पर लिटाकर घायलों का रेस्क्यू किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *