घूस की रकम दराज में रखते ही लोकायुक्त टीम ने रंगे हाथों दबोचा

भोपाल. लोकायुक्त पुलिस ने शुक्रवार को भोपाल डवलपमेंट अथॉरिटी (बीडीए) के बाबू को 50 हजार रूपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों दबोच लिया है। आरोपी सहायक ग्रेड-1 ताराचंद दास ने यह रकम रत्नागिरी प्रोजेक्ट में रहने वाले एक व्यक्ति से लीज रिन्यू करने के नाम पर मांगी थी। वह 3 लाख 36 हजार रूपये मांग कर रहा था। काफी मनाने के बाद पहली किश्त के 40 हजार रूपये उसने शुक्रवार को लिये। रिश्वत की रकम ताराचंद ने स्टाफ के सामने ही अपनी टेबिल की दराज में रखवा दी। इस बीच लोकायुक्त पुलिस की टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। ताराचंद ने कार्यालय के सामने ही पत्नी मंदिरादास के नाम से दुकान ले रखी है। रजिस्ट्री के सर्विस प्रोबाइडर का लायसेंस भी है। बीडीए से प्रॉपर्टी खरीदने वालों पर दास का दवाब रहता है कि रजिस्ट्री यही करायें।
फरियादी ने एसपी लोकायुक्त मनु व्यास के कार्यालय में शिकायत की थी। इस पर कार्यवाही करते हुए निरीक्षक नीलम पटवा की अगुआई मेंटीम ने शुक्रवार को बीडीए के बाबू ताराचंद दास 58, को 40 हजार रूपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोचा है। ताराचंद पंचशील नगर में मकान नम्बर 10 में निवास करता है।
अवैध रजिस्ट्री के मामले की भी होगी जांच
होशंगाबाद रोड स्थित विद्या नगर में अनिल साखी के प्लॉट की रजिस्ट्री किसी अन्य व्यक्ति के करा लेने के मामले में 19 जून को क्राइम ब्रांच ने FIR दर्ज की है। इस मामले में BDA के सीनियर अफसरों की भूमिका भी संदिग्ध बताई जाती है। फिलहाल कलेक्टोरेट में इसकी जांच चल रही है।
लोकायुक्त पुलिस इस रजिस्ट्री में तारकचंद दास की भूमिका की भी जांच करेगी। BDA की राजस्व शाखा में खासतौर से लीज नवीनीकरण, नामांतरण, NoC के 300 से ज्यादा मामले पिछले छह महीने से पेंडिंग हैं। जिसके लिए लोग यहां चक्कर काटते रहते हैं।

