LatestNewsराष्ट्रीय

मप्र में न गणेश पंडाल सजेंगे न ही ताजिए निकलेंगे- गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा

भोपाल. कोविड-19 के चलते इस बार प्रदेश में सार्वजनिक स्थानों पर भगवान गणेश के न पंडाल सजेंगे न ही डोल ग्यारस और अनंत चतुदर्शी पर गणेश विसर्जन का चल समारोह निकलेगा। इसी तरह ताजियों का भी जुलूस इस बार नहीं निकलेगा। यह बात आज गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने चर्चा करते हुए कही। नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि कोरोना पूरे हिन्दुस्तान में है इससे तो सावधानी के माध्यम सही बचा जा सकता है।
ताजियों का जुलूस नहीं निकलेगा
देवउठनी ग्यारस तक त्यौहार ही त्यौहार है इसलिए कोई भी गणेश जी की प्रतिमा को सार्वजनिक स्थान पर न लगाए। कोई भी जुलूस नहीं निकलेगा और ताजियों का भी जुलूस नहीं निकलेगा। नवदुर्गा की झांकियां नहीं लगेगी न ही कोई राजनीतिक कार्यक्रम होगा। कोई भी सामाजिक, धार्मिक, भंडारे नहीं होंगे। केंद्र की गाइडलाइन के अनुसार 5 लोगो ंके एकत्रित होने की व्यवस्था यथावत रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *