मध्यप्रदेश में भाजपा नूंह जैसा दंगा करवाने की योजना बना रहीं-दिग्विजय सिंह
भोपाल. मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भारतीय जनता पार्टी पर बड़ा आरोप लगाया है। दिग्विजय सिंह ने कहा है कि मध्यप्रदेश में नूह जैसे दंगे करवाना चाहती है भाजपा । उन्होंने कहा है कि अल्पसंख्यक समाज पर जिस तरीके से सरकार ने अन्याय और अत्याचार किया है। वैसा उन्होंने अपने अभी तक नहीं देखा है।