महाराजा मानसिंह तोमर की जयंती पर शहरवासियों ने किया नमन
कुशल योद्धा व न्याय प्रिय शासक थे महाराजा मानसिंह तोमर
ग्वालियर। महाराजा मानसिंह तोमर की जयंती पर आज उनकी प्रतिमा पर जल से अभिषेक किया गया। इसके अलावा विभिन्न संगठनों द्वारा प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। राजपूत फाउंडेशन के संरक्षक आशीष प्रताप सिंह राठौड़ के संयोजन में महाराजा मानसिंह की 522वीं जयंती पर प्रतिमा को गंगाजल से स्नान कराने के बाद माल्यार्पण किया।
इस अवसर पर प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट ने कहा कि महाराजा मान सिंह तोमर कुशल योद्धा, न्याय प्रिय शासक व स्थापत्य शैली के जानकार थे। आशीष प्रताप सिंह ने कहा कि अगर ग्वालियर के महाराजा मानसिंह तोमर के पोते राजा राम शाह तोमर तीन बेटों के साथ बलिदान नहीं देते तो महाराणा प्रताप हल्दी घाटी का युद्ध पहले ही दिन हार जाते। राजा राम सिंह ने युद्ध में पकड़ बनाए रखी, और मुगलों में दहशत फैला दी। पुष्पांजलि अर्पित करने वालों में भाजपा जिलाध्यक्ष अभय चौधरी, मधुसूदन भदौरिया, उपेंद्र पाल सिंह बैस, जितेंद्र गुर्जर, हरीश मेवाफरोश आदि उपस्थित थे।