ब्राडगेज रेलवे ट्रैक धंसा, कुछ ही देर पहले निकली थी मालगाड़ी

खंडवा. खंडवा-आकोट रेल खंड में टाकलखेड़ा स्टेशन के पास नवनिर्मित ब्राडगेज ट्रैक की लाइन पटरियां शुक्रवार शाम अचानक धंस गई। हादसास्थल से रेल की पटरी लेकर मालगाड़ी कुछ समय पहले ही गुजरी थी। बताया जाता है कि वजन सहन नहीं कर पाने से ट्रैक को ऊंचा उठाने के लिए दोनों ओर बनाई गई कांक्रीट की दीवार के एक ओर ढह जाने से करीब 100 मीटर तक ट्रैक धंस गया। घटना के बाद रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंचे। हादसे में कोई बडी नुकसानी या जनहानि नहीं हुई है, लेकिन रेलवे द्वारा निर्माण में बरती गई लापरवाही की पोल उजागर हो गई है। इस मामले में रेलवे के अधिकारी अधिकृत तौर पर कुछ भी कहने से बच रहे है।

पटरियां लेकर गुजरी थी मालगाड़ी
दक्षिण-मध्य रेलवे सिकंदराबाद अंतर्गत आने वाले इस सेक्शन में मीटरगेज के स्थान पर ब्राडग्रेज ट्रैक डालने के लिए करीब दो साल पहले अर्थवर्क किया गया था। यह कार्य सूर्य नारायण रेड्डी कंपनी द्वारा किया जा रहा है। टाकलखेडा रेल्वे स्टेशन से करीब 500 मीटर दूर गुड़ी की ओर ब्राडगेज ट्रैक पर नई लाइन पटरी डालने का कार्य चल रहा है। बताया जाता है कि शाम चार बजे से पहले यहां से मालगाडी पटरियां लेकर गुजरी थी। कुछ समय बाद ट्रैक के एक ओर की सीमेंट कांक्रीट की दीवार ढह गई। दीवार खड़ी कर इसमें मलबा भर कर ट्रैक को ऊंचा उठाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *