नरेन्द्र सिंह तोमर को बनाया चुनाव प्रबंधन समिति का संयोजक

भोपाल. मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने जोश-शोर से तैयारी शुरू कर दी है। केंद्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर को मध्य प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति का संयोजक बनाया गया है। चुनाव के लिए के लिए यह बड़ी जिम्मेदारी उन्हें सौपी गई है। इससे तोमर समर्थकों में भी उत्साह है। हाल ही में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के मध्यप्रदेश दौरे और इसके बाद तोमर की राजधानी में सक्रियता बढ़ गई थी। एक बार फिर उन्हें मध्यप्रदेश की कमान सौंपी है। वे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी संभालेंगे। उधर, केंद्रीय मंत्री और मध्यप्रदेश के प्रदेश चुनाव प्रभारी भूपेंद्र यादव, सह चुनाव प्रभारी अश्विनी वैष्णव आज भोपाल आए हैं। वे 3 दिन यहां रहेंगे और विधानसभा चुनाव की रणनीति बनाएंगे।

वीडी बोले- तोमर के अनुभव-कौशल से लक्ष्य पूरा करेंगे
तोमर को मिली जिम्मेदारी पर BJP प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा है, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के संगठनात्मक अनुभव और कौशल से लक्ष्य पूरा करेंगे। विधानसभा चुनाव 2023 में भारतीय जनता पार्टी 51 प्रतिशत वोट शेयर को प्राप्त करते हुए 200 पार के लक्ष्य को हासिल करेगी। प्रदेश में भाजपा की सशक्त और जनकल्याणकारी सरकार पुनः बनेगी।
प्रदेश प्रभारी और सह प्रभारी भी आए
प्रदेश प्रभारी और सह प्रभारी शनिवार को भोपाल पहुंचेंगे। वे 17 जुलाई तक BJP प्रदेश कार्यालय में होने वाली विभिन्न बैठकों में शामिल होंगे। दोनों नेता 17 जुलाई को दोपहर 1.30 बजे भोपाल से नई दिल्ली रवाना होंगे। इनसे पहले केंद्रीय मंत्री तोमर भोपाल पहुंच चुके हैं।
बूथ लेवल तक होंगी बैठकें
प्रदेश चुनाव प्रभारी यादव और सह प्रभारी वैष्णव अगले 3 दिन तक भोपाल में रहकर चुनावी मैनेजमेंट को लेकर मंथन करेंगे। वहीं, बूथ लेवल से लेकर प्रदेश पदाधिकारियों तक के साथ बैठकर चुनावी रणनीति बनाएंगे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *