GRMC के सुपर स्पेशलिटी को मिली NABH की मान्यता
ग्वालियर -नेशनल एक्रिडिटेशन बोर्ड फॉर हॉस्पिटल एण्ड हेल्थकेयर प्रोवाइडर्स (NABH) क्वालिटी काउंसिल आफ़ इंडिया (QCI )का एक घटक बोर्ड है जिसकी स्थापना 2005 मे हुई थी। हॉस्पिटल एण्ड हेल्थकेयर प्रोवाइर्ड्स के लिए राष्ट्रीय प्रत्यायन बोर्ड ने 2005 में नेशनल एक्रिडिटेशन बोर्ड फॉर हॉस्पिटल एण्ड हेल्थकेयर प्रोवाईडरर्स NABH की स्थापना की थी। जिसके अन्तगर्त स्वास्थ्य सेवाओं के मानको का मूल्यांकन किया जाता है, केन्द्र सरकार के निर्देश पर सरकारी अस्पतालों की सुविधाओं के आधार पर रैंकिंग जारी करने के लिए सर्वे किया जाता है। यह संगठन को गुणवत्तापूर्ण देखभाल और रोगी सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता प्रदर्शित करने में सक्षम बनाता है। जिसने सर्वोत्तम नैदानिक परिणाम सुनिश्चित होते है।
ज्ञात हो कि गजराराजा चिकित्सा महाविद्यालय के सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल मे 10जुलाई, 11 एवं 12 नवंबर को एनएबीएच अस्पतालों और स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं के लिए राष्ट्रीय प्रत्यायन बोर्ड के लिए विशेष दिल्ली की 3 सदस्यीय टीम के द्वारा तीन दिवसीय अस्पताल का सर्वे कर विभिन्न मानको में परखा गया था। जिसमे सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल ग्वालियर को अच्छे काम एवं उच्च सेवाओ के लिए अच्छे स्कोर के साथ NABH नेशनल एकेडिएशन बोर्ड ऑफ हॉस्पिटल एण्ड हेल्थ केयर प्रोवाईडर्स द्वारा यह एक्रेडिटेशन 2023 से 2027 तक के प्रमाणपत्र से मानित किया है।
इस दौरान अस्पताल को सरकार की ओर से बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ प्रदान करने के लिए अतिरिक्त फण्ड दिया जाएगा।इस हेतु मार्गदर्शन देने के लिए गजराराजा चिकित्सा महाविद्यालय के अधिष्ठाता डा. अक्षय निगम , अधीक्षक जेएएच डॉ आरकेएस धाकड , विभागाध्याक्ष निश्चेतना विभाग डा. नीलिमा टंडन, विभागाध्यक्ष पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग डा. दिलीप गर्ग, विभागाध्यक्ष यूरोलाॅजी विभाग डा. उदित मिश्रा, विभागाध्याक्ष रेडियोडायग्नोसिस विभाग डाॅ. श्वेता स्वाईका, प्राध्यापक एवं विभागाध्यक्ष माइक्रोबायोलाॅजी विभाग डाॅ. वैभव मिश्रा, ब्लड बैंक प्रभारी डॉ अमित निरंजन , इन्फेक्शन कंट्रोल ऑफीसर डाॅ. के.पी रंजन, डॉ मयुरेश बुढ़ोलिया, समस्त फ़ेकल्टी मेम्बर्स, क्वालिटी मैनेजर डा. गरिमा जैन, सेफ्टी आॅफीसर डा. देवेन्द्र कुमार, कोनॉर्ग के डा शशांक जोशी सलाहकार (स्वास्थ्य सेवा गुणवत्ता एवं मान्यता),प्रभारी मैट्रन प्रीति महेन्द्रा, स्वाती चैहान, इंफ़ेक्शन कंट्रोल नर्स दिव्या चौहान एवं अन्य सभी के प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष योगदान के लिए बहुत बहुत धन्यवाद एवं बधाई।
