शिंदे सरकार में विभागों का बंटवारा, अजित पवार को मिला वित्त मंत्रालय
मुंबई. महाराष्ट्र की शिंदे सरकार में शामिल हुए NCP के 9 मंत्रियों को विभागों का बंटवारा कर दिया गया है। डिप्टी CM अजित पवार को वित्त और योजना विभाग का मंत्री बनाया गया है। छगन भुजबल को खाद्य और नागरिक आपूर्ति विभाग सौंपा गया है। इसके अलावा, धनंजय मुंडे को कृषि, दिलीप वलसे पाटिल को सहकारी, अनिल पाटिल को पुर्नवास और आपदा प्रबंधन, संजय बनसोड़े को खेल और युवा मंत्रालय, अदिति तटकरे को महिला और बाल विकास, धर्मराव अत्राम को फुड एंड ड्रग विभाग, हसन मुश्रीफ को स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा मंत्रालय का जिम्मा सौंपा गया है।
इनके अलावा, राधाकृष्ण विखे पाटिल को राजस्व, पशुपालन और डेयरी विकास विभाग, सुधीर सच्चिदानंद मुनगंटीवार को वानिकी, सांस्कृतिक गतिविधियां और मत्स्य पालन विभाग और चंद्रकांतदादा बच्चू पाटिल को उच्च और तकनीकी शिक्षा, कपड़ा उद्योग और संसदीय मामले का विभाग दिया गया है। वहीं, विजय कुमार कृष्णराव गावित को आदिवासी विकास, गिरीश दत्तात्रेय महाजन को ग्राम विकास एवं पंचायत राज और पर्यटन विभाग, गुलाबराव पाटिल को जल आपूर्ति एवं स्वच्छता, दादाजी दगड़ू भुसे को लोक निर्माण विभाग, संजय दुलीचंद राठोड को मृदा एवं जल संरक्षण विभाग सौंपा गया है।
