हो गया समझौता UPI से भुगतान, एफिल टॉवर से होगी शुरूआत
नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी फ्रांस की यात्रा पर है और इस 2 दिवसीय विजिट के पहलेदिन बड़ी खबर आई है। दरअसल, पीएम मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रो केबीच हुई मुलाकात के बाद दोनों देशों में यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस यानी यूपीआई को लेकर डील हुई है। इसके बाद आप आप फ्रांस में भी इसका उपयोग किया जा सकेगा।
UPI को लेकर दोनों देश के बीच समझौता
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरूवार को फ्रांस की राजधानी पेरिस में भारतीयों को संबोधित करते हुए कहा है कि बहुत जल्द भारतीय पर्यटक एफिल टॉवर में भी यूपीआई पेमेंट करने में सक्षम होंगे। प्रधानमंत्री ने बताया कि फ्रांस में यूपीआई से भुगतान करने को लेकर सहमति बनी है। इसकी शुरूआत एफिल टॉवर से होगी। उन्होंने कहा है कि भारतीय यहां पर यूपीआई के माध्यम से रूपये में पेमेंट कर सकेंगे। प्रधानमंत्री ने कहा है कि इस समझौते से भारतीय नवाचार के लिये एक बड़ा नयाबाजार खुल जायेगा।
UPI लाया है सामाजिक परिवर्तन
एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, पेरिस में ला सीन म्यूजिकल में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा है कि चाहे भारत का यूपीआई हो या फिर अन्य डिजीटल प्लेटफॉर्म, यह देश में एक बड़ा सामाजिक परिवर्तन लाये हैं और मुझे खुशी है कि भारत और फ्रांस भी इस दिशा में मिलकर काम कर रहे हैं। गौरतलब है कि पिछले साल 2022 में यूपीआई सर्विस देने वाली प्रमुख संस्था नेशनल पेमेंट्स कार्पोरेशन ऑफ इंडिया ने फ्रांस के ऑनलाइन पेमेंट सिस्टम लायरा के साथ एमओयू साइन किया था।
