ग्वालियर में अक्षया के हत्यारों के घर चला प्रशासन का बुलडोजर

ग्वालियर. 5 दिन पहले कोचिंग से घर लौट रही छात्रा अक्षया यादव की हत्या के मुख्य आरोपी सुमित रावत के घर जिला प्रशासन ने शुक्रवार को बुलडोजर चला दिया, पुलिस की मौजूदगी में प्रशासन की टीम टोंटा की बजरिया पहुंची और उसका मकान धराशायी कर दिया, बताया जा रहा है कि ये मकान अवैध तरीके से बनाया गया था। अक्षया के इस हत्याकांड में पुलिस ने सभी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

यह पूरा मामला
बता दें कि 10 जुलाई को एक शातिर अपराधी ने अपने साथियों के साथ मिलकर बेगुनाह 11 वी छात्रा अक्षया यादव की गोली मारकर हत्या कर दी थी, घटना क्रम उस समय हुआ जब अक्षया कोचिंग से पढ़कर अपनी सहेली सोनाक्षी शर्मा के साथ घर की तरफ लौट रही थी। अभी एक्टिवा पर सवार दोनों सहेलियां सिंधी कॉलोनी के पास बेटी बचाओ चौराहे पर पहुंची ही थी कि सुमित रावत ने अपने बड़े भाई उपदेश मोंटी रावत और अन्य दो साथियों के साथ मिलकर गोली चला दी।

सुमित रावत के खिलाफ कई मामले थानों में दर्ज -सीएसपी विजय भदौरिया
एसडीएम विनोद सिंह ने बताया कि नगर निगम ने जांच के बाद कंपू क्षेत्र में बना सुमित रावत का मकान शासकीय भूमि अवैध तरीके से नितमित होना बताया जिसे शुक्रवार को गिरा दिया गया। वही सीएसपी विजय भदौरिया ने बताया कि सुमित रावत गुंडा है उसके खिलाफ कई मामले पुलिस थानों में दर्ज हैं उसने साथियों के साथ मिलकर छात्रा अक्षया यादव की हत्या की है, उसने यहाँ सकरी जमीन पर कब्ज़ा कर मकान बनाया था जिसे तोडा जा रहा है, अन्य आरोपियों की भी अवैध संपत्ति और अपराधों की जानकारी जुटाई जा रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *