MP में 2 अगस्त से मतदाता सूची का पुनरीक्षण, नाम जोड़ने, हटाने और संशोधन का काम चलेगा

भोपाल. 2 अगस्त से मध्य प्रदेश में मतदाता सूची के पुनरीक्षण का काम प्रारंभ होगा। इसमें नाम जोड़ने, हटाने और संशोधन की कार्यवाही की जाएगी। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने निर्वाचन अधिकारियों को बूथ लेवल आफिसरों (बीएलओ) को मतदान केंद्रों पर बैठने और सूची से नाम काटने के पहले नोटिस देने के निर्देश दिए हैं।

27 जिलों के उप-जिला निर्वाचन अधिकारी, रिटर्निंग अधिकारी और सहायक रिटर्निंग अधिकारियों को प्रशिक्षण के अवसर पर उन्होंने कहा कि निर्वाचन के कार्य को प्राथमिकता से लें। जहां सेक्टर आफिसर नियुक्त नहीं हुए हैं, वहां इस कार्य को पहले करें। मतदाता सूची को पुनरीक्षित करने के लिए अगस्त में शनिवार और रविवार को विशेष शिविर लगाएं जाएंगे।

इस दौरान बीएलओ घर-घर जाकर नाम जोड़ने, हटाने और संशोधन के लिए आवेदन लेंगे। इस बार सेक्टर ऑफिसर मतदाता सूची का बीएलओ और मतदाताओं की उपस्थिति में वाचन करेंगे। पांच जनवरी 2023 को जिन मतदाताओं के नाम काटे गए थे, उनका भी सत्यापन किया जाएगा। निर्वाचन अधिकारी मतदान केंद्रों का भौतिक सत्यापन करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *