बिहार पुलिस के लाठीचार्ज में घायल भाजपा नेता की मौत

पटना. बिहार विधानसभा में हंगामे के बाद प्रोटेस्ट निकाल रहे भाजपा नेताओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया है। लाठीचार्ज में घायल भाजपा नेता की मौत हो गयी है। भाजपा नेताओं का कहना है कि पटना के डाकबंगला चौराहे पर पुलिस ने बल प्रयोग किया। लाठीचार्ज में जहानाबाद नगर में भाजपा के महामंत्री विजयकुमार सिंह की मौत हो गयी।
पुलिस लाठीचार्ज में विजय घायल हो गये थे। उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद राजनीति गरमा गयी है। मामले में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने नीतीश सरकार को घेरा है।
भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने ट्वीट किया है कि नड्डा ने कहा है कि भाजपा कार्यकर्त्ताओं पर पटना में हुआ लाठीचार्ज राज्य सरकार की विफलता और बौखलाहट का परिणाम है। महागठबंधन की सरकार भ्रष्टाचार के किले को बचाने के लिये लोकतंत्र पर हमला कर रही है। जिस व्यक्ति के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गयी है। उसको बचाने के लिये बिहार के मुख्यमंत्री अपनी नैतिकता तक भूल गये है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *