CM का ऐलान भोपाल में बनेगा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, कन्वेंशन सेंटर भी बनेगा

भोपाल. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ऐलान किया है कि भोपाल में विशाल कन्वेंशन सेंटर बनाया जाएगा। राजधानी में इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम का निर्माण भी किया जाएगा। यहां वेटलैंड कॉरिडोर और संग्रहालय बनाया जाएगा। 1 जून को भोपाल का गौरव दिवस मनाया। शाम करीब 7:30 बजे मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में सांस्कृतिक कार्यक्रम चल रहा है। कार्यक्रम में गीतकार मनोज मुंतशिर ने कहा कि शिव के राज में भोपाल का नाम भोजपाल नहीं होगा, तो कब होगा।

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि यह हमारा गौरव दिवस ही नहीं, बल्कि स्वतंत्रता दिवस भी है। यहां पर विलीनीकरण आंदोलन चला, जिसके बाद हमें स्वतंत्रता मिली। बोरास के 4 लोग शहीद हुए। भोपाल केवल नवाबों का ही नहीं, राजा भोज का भोजपाल भी है। यह सिर्फ शहर नहीं, यह एक काल है, जो बेमिसाल है। भोपाल का इतिहास गौरवशाली है। सीएम शिवराज ने मौजूद लोगों को संकल्प दिलाया कि सभी लोग मिल कर भोपाल को हिंदुस्तान और दुनिया के सबसे अच्छे शहरो में से एक बनाएंगे। भोपाल को और आगे ले जाना है। इसे नंबर वन बनाना है। यहां नशे का अपराध नहीं चल पाएगा। मुख्यमंत्री ने बच्चों को वचन दिया कि यदि कोई भी नशे का अपराध करेगा, तो उसे नेस्तनाबूत किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *