औवेसी के दिल्ली वाले घर पर पथराव

नई दिल्ली. दिल्ली में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के अशोक रोड स्थित सरकारी घर पर रविवार देर रात अज्ञात लोगों ने कथित तौर पर हमला किया। इस पथराव में कई खिड़कियां टूट गईं। इस संबंध में असदुद्दीन ओवैसी ने शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद एडिशनल डीसीपी ने उनके आवास का दौरा किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पथराव में खिड़कियां हुई क्षतिग्रस्त
एआईएमआईएम के चीफ ओवैसी ने अपने सरकारी घर पर हुए हमलो के संबंध में संसद मार्ग पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने शिकायत में बताया कि उपद्रवियों के एक समूह ने उनके आवास पर पथराव किया और खिड़कियों को क्षतिग्रस्त कर दिया।

हमले पर औवैसी ने कही ये बात
हैदराबाद सांसद ओवैसी इस घटना के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि मैं रात 11:30 बजे अपने आवास पर पहुंचा, तो देखा कि खिड़कियों के शीशे टूटे हुए हैं। चारों ओर पत्थर पड़े हुए हैं। घरेलू नौकर ने बताया कि बदमाशों के एक समूह ने शाम को निवास पर पत्थर फेंके।

जांच में जुटी पुलिस
ओवैसी के सरकारी आवास पर अज्ञात लोगों द्वारा हमले की सूचना मिलते ही एक एडिशनल डीसीपी के नेतृत्व में दिल्ली पुलिस की एक टीम ने उनके घर का मुआयना किया। मौके से सबूत जुटाए। इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस जांच में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *