जेएएच में पार्किंग के नाम पर खुलेआम वसूली,प्रबंधन की मौन सहमति

ग्वालियर. जयारोगय अस्पताल में वाहन पार्किंग अब भी व्यवस्थित नहीं हो सकी। जबकि पार्किंग के नाम पर खुलेआम वसूली चल रही है। जिसमें जेएएच प्रबंधन की मौन सहमति है। प्रबंधन अब तक जेएएच में व्यवस्थित पार्किंग कराने में सफल नहीं हाे सका।

10 के स्थान पर पार्किंग शुल्क 30 रुपये वसूल रहे
सूत्रों का कहना है कि पार्किंग ठेके में कुछ प्रबंधन के लोग भी शामिल है यही कारण है कि अस्पताल में पार्किंग के नाम पर केवल बसूली चलती है व्यवस्था नहीं बनाई जाती। वहीं एक तरफ प्रबंधन का कहना है कि भर्ती मरीज के अटेंडेंट को पार्किंग निशुल्क है जबकि ओपीडी में आने वाले मरीज 10 रुपये में 24 घंटे पार्किंग कर सकेगा। लेकिन इन नियमों को पार्किंग ठेकेदार के नुमाइंदे नहीं मानते। वह खुलेआम वसूली कर रहे हैं और 10 के स्थान पर पार्किंग शुल्क 30 रुपये वसूल रहे हैं। गजब की बात यह है कि वाहन पार्किंग कहां पर की जा रही है इसके लिए पार्किंग स्थल अब तक निर्धारित नहीं हो सका। यहां तक कि अस्पताल में मरीज के अटेंडेंट को कितना पार्किंग शुल्क देना है और वाहन कहां पर पार्क करना है इसके लिए बैनर पोस्टर या संकेत तक नहीं बनाए गए। इधर पार्किंग ठेकेदार का कहना है कि प्रबंधन तो पगला गया है जो कुछ भी बोल रहा है, जब पुलिस, स्टाफ,भर्ती मरीज सब फ्री तो फिर हम वाहन पार्किंग शुल्क किससे वसूलें।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *