CM श‍िवराज का बड़ा फैसला, MP में शराब के अहाते होंगे बंद

भोपाल. मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार ने बड़ा फैसला किया है। अब राज्य में शराब के अहाते और शाप बार बंद कर दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में आज रात हुई कैबिनेट बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक के बाद निर्णयों की जानकारी गृहमंत्री डाक्टर नरोत्तम मिश्रा ने दी।

उन्होंने बताया कि शराब पीकर वाहन चलाने वालों के ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित करने के प्रावधान कड़े किए जा रहे हैं। डाक्टर नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि अब शैक्षणिक संस्थानों के आसपास नहीं रहेंगी शराब दुकान। 50 मीटर के दायरे को बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शराब को हतोत्साहित करने की दिशा में मुख्यमंत्री जी लगातार आगे बढ़ रहे हैं, सभी अहाते बंद किए जा रहे हैं। सभी शाप बार बंद किए जा रहे हैं। अब मदिरा दुकानों में बैठ कर पीने की अनुमति नहीं होगी। बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार सतना मेडिकल कॉलेज के लिए 1589 पदों की स्वीकृति दी गई पदों की पूर्ति चरणबद्ध तरीके से होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *