पुरानी पेंशन की मांग को कर्मचारियों लाठीचार्ज, आंसुगैस और वाटर कैनन का उपयोग कर रही है पुलिस

पंचकूला. हरियाणा के पंचकूला में बजट से पहले ओल्ड पेंशन स्कीम (OPS ) को लेकर बवाल शुरू हो गया है। ओपीएस की मांग को लेकर रविवार को प्रदेश भर के कर्मचारियों ने पंचकूला से चंडीगढ़ कूच किया है। चंडीगढ़ पुलिस ने इन कर्मचारियों को सीमा पर रोक लिया है। जिसके बाद दोनों पक्षों में तीखी नोंकझोंक हुई है।

मुख्यमंत्री निवास की ओर जा कर्मचारियों को रोकने के लिये वॉटर केनन और आंसु गैस से रोकने के लिये पुलिस फायर कर रही है। कर्मचारियों ने जब बैरिकैडिंग हटाकर चंडीगढ़ में घुसने की कोशिश की तो उनकी पुलिस से धक्का मुक्की शुरू हो गयी है।

इस बीच कर्मचारियों को रोकने के लिये पुलिस की ओर से वाटर कैनन का उपयोग किया गया है। पानी की तेज बौछारों और पुलिस के साथ हुई धक्का मुक्की में कई कर्मचारियों को चोटें आयी है। चंडीगढ़-पंचकूला बॉर्डर पर तनाव की स्थिति बनी गयी है।

3 राज्यों में लागू हो चुकी OPS
हर राज्य में राज्य सरकार के कर्मचारी लंबे समय से नई पेंशन योजना की बजाय पुरानी पेंशन स्कीम लागू करने की मांग कर रहे हैं, लेकिन सरकार उनकी मांगों को अनसुना कर रही है। अभी तक राजस्थान, छत्तीसगढ़ और हिमाचल प्रदेश में OPS लागू की जा चुकी है। हाल ही में हिमाचल प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव में ओपीएस की दम पर ही कांग्रेस ने जीत दर्ज कर चुकी है। हाल ही में राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्‌डा ने नोटिस देकर राज्यसभा में मुद्दा उठाने की मांग की।

ओपीएस की मांग को लेकर चंडीगढ़ कूच से पहले सेक्टर पांच में एकत्र होते कर्मचारी।

प्रदर्शन को 1.74 लाख कर्मचारियों का समर्थन
2006 के बाद राज्य के विभिन्न विभागों में तैनात हुए 1.74 लाख कर्मचारी ओल्ड पेंशन स्कीम की मांग कर रहे हैं। प्रदर्शनकारी कर्मचारियों का कहना है कि इस मांग को लेकर वह आरपार की लड़ाई करेंगे। उन्होंने बताया कि उन्हें केंद्र की NPS योजना को लेकर कोई रूचि नहीं है। उन्हें सिर्फ ओल्ड पेशन स्कीम ही मिलनी चाहिए।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *