महाकाल के सामने 18 लाख 82 हजार 229 दीपक प्रज्वलित कर बनाया विश्व रिकॉर्ड

ujjain1.gifउज्जैन. महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर उज्जैन में दीपावली जैसा नजारा दिखाई दिया। यहां शाम को ‘‘शिव ज्योति अर्पणम्’’ के तहत शिप्रा नदी के तट पर एक साथ 18 लाख 82 हजार 229 दीपक प्रज्वलित कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया गया। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम ने सीएम शिवराज को सर्टिफिकेट सौंपा।

Image
मुख्यमंत्री सपत्नीक दिये जलाने की शुरूआत की और इसके बाद सभी वॉलंटियर्स ने दीप जलाना शुरू कर दिये और इसके बाद टारगेट 21 लाख दीपकों का था।

Image

आज महाशिवरात्रि पर मध्यप्रदेश के शिव मंदिरों में जयकारे गूंज रहे हैं। उज्जैन में महाकाल लोक के लोकार्पण के बाद यह पहली महाशिवरात्रि है। रात 8 बजे तक 7 लाख श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। मंदिर रातभर दर्शनों के लिए खुला रहेगा।इससे पहले शनिवार शाम सीएम ने मंदिर पहुंचकर भगवान महाकाल के दर्शन किए।

Image

मुख्यमंत्री नंदी हॉल में बैठकर बाबा महाकाल की आरती में भी शामिल हुए। दोपहर 2 बजे उमा भारती ने मंदिर पहुंचकर महाकाल के दर्शन किए थे। उधर, कुबेरेश्वर धाम (सीहोर) में 5 लाख श्रद्धालु पहुंचे। श्रद्धालुओं को फलाहार की प्रसादी बांटी गई। भोजपुर में दोपहर तक 50 हजार श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *