कथक नृत्यांगना डॉ. अजना झा ने लगातार 12 घंटे तक किया अखंड तत्कार
ग्वालियर- शहर में महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर जयपुर घराने की मशहूर कथक नृत्यांगना डॉ. अंजना झा द्वारा लगातार 12 घंटे तक अखंड तत्कार का आयोजन उपज एकेडमी आफ परफार्मिंग आर्ट द्वारा “गुरुकुल निवास ” पर आयोजित किया गया
डॉ. अंजना झा एवं उनके शिष्य शिष्याओ द्वारा “अखंड तत्कार” किया गया यह आयोजन ग्वालियर शहर में जो की गत 6 वर्षों से लगातार आयोजित किया का रहा है जो की पूर्ण रूप से भगवान शिव शंकर को समर्पित होता है उपज अकेदमी आंफ परफार्मिंग आर्ट के निदेशक एनके झा ने सभी गुरुजनो,कलाकारों वधुओं का भी आभार व्यक्त कर सभी को महाशिवरात्रि पर्व की शुभकामनाएं दी।
