MP में आइएसआइएस का आतंकी गिरफ्तार, कोलकाता ले गई पुलिस
खंड़वा. आइएसआइएस से जुड़े रहे खंडवा के अब्दुल रकीब कुरैशी को पश्चिम बंगाल की स्पेशल टास्क फोर्स ने गिरफ्तार किया है। अब्दुल रकीब को गंज बाजार सोला खोलो क्षेत्र से गिरफ्तार करना बताया गया है। इसके बाद पुलिस उसे अपने साथ कोलाकात कोलकाता ले गई। बताया जाता है कि कुछ दिनों पहले एसटीएफ ने दो संदिग्ध लोगों को पकड़ा था। उनसे इंटरनेट मीडिया के माध्यम से रकीब के जुड़े होने के सबूत हाथ लगे हैं।
धाराओं में किया केस दर्ज
एसटीएफ पीएस सी/संख्या- 6 जनवरी को 121/121ए/122/123/120बी आईपीसी, पूर्व में गिरफ्तार अभियुक्तों का एक साथी अब्दुल रकीब कुरैशी (33 वर्ष) पुत्र अब्दुल वकील को सोमवार शाम थाना कोतवाली क्षेत्र से पकड़ा गया। उससे एक मोबाइल फोन, एक पेन ड्राइव और अन्य आपत्तिजनक लेखों को जब्त किया गया।
पश्चिम बंगाल एसटीएफ ने दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। उन्हीं से जुड़े खंडवा के अब्दुल रकीब कुरैशी को भी उन्होंने गिरफ्तार किया है। – विवेक सिंह, पुलिस अधीक्षक

